चालू वित्त वर्ष के पहले पाँच महीने में अप्रैल से अगस्त तक वस्तु एवं सेवा
कर (जीएसटी) के तहत 10 राज्यों को राजस्व संग्रह में 20 प्रतिशत या उससे
ज्यादा का नुकसान हुआ है, जिससे केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गयी है। जीएसटी
परिषद् की आज हुई 30वीं बैठक के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि
जीएसटी लागू करते समय अनुमान था कि उपभोक्ता राज्यों का राजस्व संग्रह बढ़ेगा तथा उत्पादक राज्यों को नुकसान होगा। चालू वित्त वर्ष के अगस्त तक
के आँकड़े अलग तथ्य दर्शाते हैं। हालाँकि उन्होंने यह भी कहा यह राज्यों के
स्थानीय कारकों की वजह से है तथा आने वाले समय में उपभोक्ता राज्यों का
संग्रह बढ़ेगा। जीएसटी के दूसरे वर्ष में भी एक तिहाई राज्यों का राजस्व
घाटा 20 प्रतिशत से ज्यादा होने के कारण सरकार हरकत में आयी है और वित्त
सचिव हसमुख अधिया ने इनमें से पाँच राज्यों का दौरा कर इसकी वजह जानने की
कोशिश की है। वह अन्य राज्यों में भी जाने वाले हैं। सबसे ज्यादा 42
प्रतिशत राजस्व घाटा पुडुचेरी का रहा है। जीएसटी में पंजाब और हिमाचल
प्रदेश का संग्रह 36-36 प्रतिशत, उत्तराखंड का 35 प्रतिशत, जम्मू एवं कश्मीर का 28 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ का 26 प्रतिशत, गोवा का 25 प्रतिशत, ओडिशा
का 24 प्रतिशत तथा कर्नाटक और बिहार का 20-20 प्रतिशत कम रहा है। इन
आँकड़ों में उपकर का हिस्सा शामिल नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि
जीएसटी में केंद्र सरकार ने पाँच साल तक हर राज्य को राजस्व नुकसान की
भरपाई का आश्वासन दिया है। राज्यों के 2015-16 के राजस्व संग्रह को आधार
माना गया है तथा सरकार ने हर वर्ष उनका मानक राजस्व तय करने के लिए 14
प्रतिशत सालाना राजस्व वृद्धि का सूत्र अपनाया है। सालाना 14 प्रतिशत
जोड़ने के बाद इस आँकड़े से जितना कम संग्रह होगा उसकी भरपाई केंद्र सरकार
करेगी।की मौत से गुस्साए केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों ने स्मार्ट सिटी
धर्मशाला में शुक्रवार को चक्का जाम कर दिया। गुरुवार देर शाम बाइक सवार ने
सीयू की छात्रा अंकिता को बाजार में टक्कर मार दी थी। हादसे में बिलासपुर
की इस छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इसी से गुस्साए छात्रों ने चक्का जाम कर दिया। छात्रों ने सुबह करीब 10 बजे स्मार्ट सिटी में पहिए जाम कर दिए।
खबर मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल और एसडीएम धर्मेश रामोत्रा भी
मौके पर पहुंचे । उन्होंने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान
करीब डेढ़ घंटा रोड जाम रहा। जिससे सुबह आफिस जाने वालों को भारी परेशानी
हुई। साथी की मौत से गुस्साए छात्रों ने 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ
कार्रवाई की चेतावनी दी । एसपी के आश्वासन के बाद छात्र मान गए और जाम खोल
दिया।मुख्यालय नाहन में स्वच्छता पखवाड़े के तहत शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष
डॉ राजीव बिंदल के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में
बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और नगर परिषद के कर्मियों ने भाग लिया। इस
दौरान शहर के माल रोड से लेकर शिमला रोड की सफाई की गई। साथ ही लोगों को
सफाई पर जागरूक भी किया गया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की
स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। सभी के सहयोग से
ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने सफाईर् को मिशन बनाने का आह्वान भी किया।जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नूरबाग इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान
(सीएएसओ) के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में एक युवक की मौत के विरोध
में अलगाववादियों के विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के मद्देनजर एहतियात के तौर
पर शहर के पुराने इलाकों में शुक्रवार को कर्फ्यू लगाया गया। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के सभी द्वार, उदारवादी हुर्रियत कांफ्रेेंस (एचसी) के
अध्यक्ष के गढ़ को बंद कर दिया गया और लोगों को नमाज अदा करने वाले स्थल
में प्रवेश करने से रोकने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया
है। इसके अलावा सभी मुख्य और उससे जोड़ने वाले मार्ग पर कंटीले तारों के
साथ सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है ओर लोगों
से घरों में रहने का निर्देश दिया है। शहर के नूरबाग इलाके में सीएएसओ के
दौरान सुरक्षा बल कार्रवाई में मोहम्मद सलीम मलिक (24) की हत्या के बाद शहर
के पुराने इलाकों और शहर-ए-खास क्षेत्र में गुरुवार को एहतियात के तौर पर
प्रतिबंध लगाया गया था। स्थानीय लोगों ने बातया सुरक्षा बलों को देर रात हटा लिया गया था लेकिन आज सुबह से फिर से तैनात कर दिया गया। नल्लाहमार रोड
में नवा कदाल से खानयार को पैदल यात्रियों और वाहनों की आवाजाही के लिए
बंद कर दिया गया। सुरक्षा बलों ने नवा कदाल, राजौरी कदाल, बोहरी कदाल और
खानयार सहित कई स्थानों को कंटीले तार लगाकर सड़कों को बंद कर दिया। सड़क
के दोनों किनारों पर रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें घर के अंदर
रहने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा स्थानीय दुकानदारों और ब्रेड
बनाने वालों को दुकानें नहीं खोलने कहा गया है। इसके अलावा सब्जी विक्रेताओं और दूध विक्रेताओं को इलाके में नहीं आने की सलाह दी गयी है और
प्रतिबंध लगाया गया है। एस के आयुर्विज्ञान संस्थान से ईदगाह की ओर जाने
वाले रास्ते को रोगियों, अर्द्ध सैनिक बलों और एम्बुलेंस के लिए खोला गया
है। ऐतिहासिक जामिया मस्जिद की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया
है और जामिया बाजार और उसके आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा
बलों को तैनात किया गया है। प्रतिबंध के कारण दुकानें और व्यावसायिक
प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कों से वाहन नदारद रहे। इसके अलावा शैक्षणिक
संस्थान, सरकारी कार्यालय और बैंक भी बंद रहे।छावनी के साथ लगते ध्यानयो” आश्रम एवं आयुवेद शोध संस्थान कठनी के सीता राम
मंदिर पहुंचे महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने नवनिर्मित “काम धेनू
“गोसदन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उनके साथ सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
मंत्री डॉक्टर राजीव सहजल व आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्ममूर्ति योगी” तीर्थ जी
मौजूद रहे ! राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने “गोशाला का निरीक्षण कर “भारतीय
नस्ल की “गायों को फल खिलाए तथा उनके बारे में जानकारी ली ! इस मौके पर
राज्यपाल ने आश्रम में सेवा दे रहे डॉक्टरों को सम्मानित भी किया। उन्होंने
दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय योग शक्ति शिविर का भी शुभारंभ भी किया !
आचार्य देवव्रत ने लोगों को जैविक खेती के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस
दौरान उन्होंने आश्रम की गोशाला के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
Comments
Post a Comment