भाजपा नेता नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को जवाब दिया है. उन्होंने ट्वीट
में लिखा है, "मेरी हिम्मत के लिए आपके सर्टिफिकेट की ज़रूरत नहीं है,
लेकिन आश्चर्य की बात है कि राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष होने बाद भी हमारी
सरकार पर हमला करने के लिए आपको मीडिया की तोड़ मरोड़ कर पेश की गई ख़बरों
का सहारा लेना पड़ता है."
राहुल गांधी ने इससे पहले नितिन गडकरी को ऐसा नेता बताया था जिनमें साहस है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था "बीजेपी में आप एकलौते ऐसे नेता हैं, जिसमें हिम्मत है."
गडकरी ने एबीवीपी के पूर्व सदस्यों से कहा था कि पहले अपने घर की ज़रूरतों पर ध्यान दें तब पार्टी और देश के बारे में सोचें." उनके इस बयान एक मीडिया ने ख़बर चलाई थी, "जो घर नहीं संभाल सकता, वो देश कैसे संभाल सकता है."
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर वो प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनको बिहार पर विशेष ध्यान देना होगा.
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने का वादा किया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया.
उन्होंने कहा, "बिहार को लेकर नरेंद्र मोदी के सवा लाख करोड़ का पैकेज कहां गया? उन्होंने बिहार को ठगा है. जब पीएम से सवाल पूछे जाते हैं तो वो सीबीआई, ईडी और आयकर को पीछे लगा देते हैं."
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा.
मुस्तफाबाद में सरकारी कार्यों के उद्घाटन में केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक हैं.
"इस जोड़ी ने पिछले पांच सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है. जितने पिछले 70 सालों में देश में स्थिति ख़राब नहीं हुई, उतना इन सभी ने पांच सालों में कर दिया है."
अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने पर प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि लोकतंत्र को मोदी ने मजाक बना दिया है. संवैधानिक ढांचे पर प्रहार कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने इससे पहले नितिन गडकरी को ऐसा नेता बताया था जिनमें साहस है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा था "बीजेपी में आप एकलौते ऐसे नेता हैं, जिसमें हिम्मत है."
गडकरी ने एबीवीपी के पूर्व सदस्यों से कहा था कि पहले अपने घर की ज़रूरतों पर ध्यान दें तब पार्टी और देश के बारे में सोचें." उनके इस बयान एक मीडिया ने ख़बर चलाई थी, "जो घर नहीं संभाल सकता, वो देश कैसे संभाल सकता है."
सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी इस साल होने वाले आम चुनाव के लिए दक्षिण भारत में चुनावी पार्टनर की तलाश कर रही
है. एनडीए से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के अलग होने के बाद से बीजेपी का दक्षिण भारत में कोई पार्टनर नहीं
था.
कहा जा रहा है कि तमिलनाडू में बीजेपी और प्रदेश की सत्ताधारी
पार्टी एआईएडीएमके में चुनावी गठबंधन को लेकर सहमति बन गई है और इसकी घोषणा
जल्द ही हो सकती है. दोनों पार्टियों में सीटों के बंटवारे पर बातचीत
आख़िरी चरण में है. बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर वो प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनको बिहार पर विशेष ध्यान देना होगा.
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने का वादा किया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया.
उन्होंने कहा, "बिहार को लेकर नरेंद्र मोदी के सवा लाख करोड़ का पैकेज कहां गया? उन्होंने बिहार को ठगा है. जब पीएम से सवाल पूछे जाते हैं तो वो सीबीआई, ईडी और आयकर को पीछे लगा देते हैं."
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा.
मुस्तफाबाद में सरकारी कार्यों के उद्घाटन में केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक हैं.
"इस जोड़ी ने पिछले पांच सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है. जितने पिछले 70 सालों में देश में स्थिति ख़राब नहीं हुई, उतना इन सभी ने पांच सालों में कर दिया है."
अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने पर प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि लोकतंत्र को मोदी ने मजाक बना दिया है. संवैधानिक ढांचे पर प्रहार कर रहे हैं.
Comments
Post a Comment